फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फेसबुक लाइव पर हिस्ट्रीशीटर ने लहराई पिस्तौल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 06 Dec 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी) । फेसबुक पेज पर लाइव आकर हथियार लहराने को लेकर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो वह 2 थानों का हिस्ट्रीशीटर निकला। उसके खिलाफ बावल और कसौला थाना में ही 9 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, फायरिंग, एक्साइज एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। आरोपी बावल के गांव रूध का रहने वाला है।
विज्ञापन

कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सज्जन उर्फ हांडा ने सज्जन पहलवान के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया हुआ है। इस पर वो हथियार के साथ लाइव आया था। उनके एएसआई ने मोबाइल से फेसबुक पर सज्जन पहलवान डालकर सर्च किया तो सज्जन उर्फ हांडा निवासी रूध थाना कसौला जिला रेवाड़ी दिखाई दिया। वह प्रेषित वीडियो में पिस्तौल लहराते हुए दिखाई दे रहा है।
आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज

पुलिस को पहले से सज्जन के क्रिमिनल रिकॉर्ड का पता था। इसलिए वीडियो के आधार पर तुरंत सज्जन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सज्जन के खिलाफ 2018 से 2023 के बीच बावल और कसौला थाना में 9 संगीन मामले दर्ज हो चुके हैं। उसके फेसबुक अकाउंट पर हथियारों के साथ अन्य फोटो भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें