फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऐतिहासिक रामसरोवर तालाब का होगा सुंदरीकरण

Mon, 30 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21बावल स्थित रामसरोवर तालाब। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे के नांगल रोड पर स्थित ऐतिहासिक रामसरोवर तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसकी योजना बनाई गई है।
रामसरोवर सेवा समिति के प्रधान महेश चंद दायमा ने बताया कि लंबे समय से रामसरोवर तालाब का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते दिन बारिश के कारण एक तरफ का हिस्सा टूटकर गिर गया था। इसके बाद विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार तालाब का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुंदरीकरण के लिए विशेष ध्यान रखने और एस्टीमेट बनाकर भेजने की निर्देश दिए थे। सुंदरीकरण का कार्य आरंभ होगा ताकि इसकी रूपरेखा बनाई जा सके। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि 1826 में बना रामसरोवर तालाब बावल की प्राचीन धरोहर में गिना जाता है। लगभग एक दशक से धीमी गति से बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है।
अब लोग तालाब को नहर से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि तालाब में पानी भरा जा सके। रामसरोवर तालाब आस्था का भी केंद्र है। साल में यहां पर धार्मिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। ग्रामीण और अन्य जगहों के सामाजिक संस्थाएं यहां पर घूमने फिरने के लिए आती हैं। संवाद
विज्ञापन



लाखों रुपये खर्च होने पर भी नहीं सुधरी दशा

तालाब के निर्माण पर लाखों रुपये अभी तक लग चुके हैं। मगर फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई बार इसके लिए पैसा खर्च किया जा चुका है। उसके बावजूद हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा तभी इसकी दशा सुधर सकती है। नहीं तो हालात खराब होते जाएंगे यह क्षेत्र का एक ऐतिहासिक सरोवर है।
विज्ञापन


वर्जन:

इस सरोवर के सुंदरीकरण को लेकर लाखों रुपये लग चुके हैं। अब फिर से इसके सुंदरीकरण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए अभी प्रक्रिया चल रही है। -अर्जुन, उप प्रधान, नगर पालिका बावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें