फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदू संगठनों ने निकाला रोष मार्च, आतंकवादियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर रोष जाहिर करते ​हिंदू संगठन। संवाद - फोटो : इंटर के टॉपर अ​भिनव और हाईस्कूल की आराध्या।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से नाराज हिंदू संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर शुक्रवार को रोष मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लघु सचिवालय के पास आतंकवाद का पुतला जलाया।
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के नेहरू पार्क से जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हिंदू संगठनों के लोग लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने एडीसी अनुपमा अंजलि को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेवाड़ी में हजारों की संख्या में अवैध रूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी रह रहे हैं। शिकायत के बाद भी रेवाड़ी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। हिंदू समाज ने ऐलान किया है कि 15 दिन के अंदर विदेशी मुसलमानों को रेवाड़ी से नहीं निकाला गया तो हिंदू संगठनों के लोग ठोस कदम उठाएंगे। बताया कि अभी तक पुलिस की जांच में 42 बांग्लादेशी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारत रक्षा मंच के बैनर तले प्रदेश मंत्री सुनीता गुड़ियानी की अध्यक्षता में वीरवार को गुड़ियानी गांव में बाजार बंद किया गया था। इस दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें