फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की हाईवोल्टेज तार टूटी, दो बाइक जलीं

Fri, 19 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना उप तहसील के सामने बृहस्पतिवार को बिजली की हाईवोल्टेज की तार टूट कर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में दो बाइक में आग लग गई, लेकिन जल्दी ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डहीना उप तहसील के सामने से गुजर रहीं 11 हजार वोल्टेज की तारों में स्पार्किंग के चलते एक बिजली की तार टूट कर जमीन पर गिर गई। टूटी तार तहसील परिसर के सामने खड़ी दो बाइक पर गिर गई।

इससे दोनों बाइकों में आग लग गई। तहसील परिसर में मौजूद तुरंत लोगों ने बचाव कार्य करते हुए पॉवर हाउस से बिजली कट करवाई और बाइकों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस दौरान फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया गया। तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। गनीमत यह रही कि इस तार की चपेट में कोई नहीं आया। तार टूटते ही लोगों ने वाहन को दूर ही रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें