फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज रफ्तार कैंटर घुसा मकान में, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 15 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल के नंगली परसापुर के पास मकान में घुसा कैंटर। संवाद
विज्ञापन
बावल। क्षेत्र के गांव नंगली परसापुर रोड के पास खेतों में बने मकान में वीरवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर घुस गया। इससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि मकान में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 7 बजे बावल की ओर से एक कैंटर तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह रोड किनारे खड़े एक पेड़ में टकरा गया। इसके बाद कैंटर खेत में बने एक मकान में घुस गया। हादसे के बाद वहां खेल रहे बच्चे व परिवार के अन्य सदस्यों में अफरातफरी मच गई। कैंटर चालक को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें