कोसली आरओबी का निरीक्षण करते हुए डीसी ।
- फोटो : Rewari
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बुधवार को एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, तहसीलदार विजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आदित्य सिंह के साथ कोसली स्थित सुबाना-नाहड़-कनीना मार्ग पर बने आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बता दें कि आरओबी को लेकर नागरिकों की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। उपायुक्त ने कहा कि आरओबी से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर पहले ही प्रशासन रोक लगा चुकी है। ऐसे में आदेशों की दृढ़ता से इसका पालन किया जाए। इतना ही नहीं आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आरओबी का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। आरओबी के नीचे से हटेगा अतिक्रमण
डीसी ने आरओबी के नीचे खोखे, रेहड़ी व पार्किंग के अलावा दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को भी हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आरओबी के नीचे सरकारी जमीन पर जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है, वहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। उन्होंने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को जनहित को ध्यान में रखते हुए आरओबी के दोनों ओर हाई बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो सके।