बावल। कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। योग के पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, गायन, काव्य पाठ तथा अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया बल्कि आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत तथा डॉ. राम स्वरूप ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।