फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हेपेटाइटिस सी वायरस की टेस्ट किट मिली, अस्पताल में जांच शुरू

विज्ञापन
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में आखिरकार हेपेटाइटिस सी वायरस की जांच के लिए टेस्ट किट उपलब्ध हो गई है। किट मिलते ही लैब में जांच कार्य शुरू कर दिया गया है। टेस्ट दोबारा शुरू होने से मरीजों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की जांच बाधित थी क्योंकि टेस्ट किट समाप्त हो चुकी थी। इसके चलते मरीजों को बार-बार दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा था और कई लोग निजी लैब में महंगी जांच कराने को मजबूर थे। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों से किट उपलब्ध कराने की मांग की थी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब पर्याप्त संख्या में किट उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की जांच नियमित रूप से हो सकेगी। डॉक्टरों ने बताया कि हेपेटाइटिस सी का वायरस सीधे लिवर को प्रभावित करता है और समय पर जांच न होने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। इस वजह से जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें