फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण जाम, घंटों फंसे दर्जनों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को दिनभर हुई बारिश के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। जलभराव के कारण हाईवे पर हालात बदतर हालात बने हुए हैं। मंगलवार को हाईवे पर जलभराव के कारण जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर से लेकर धारूहेड़ा के समीप साहबी पुल तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिनभर वाहन रैंग कर चलते दिखाई दिए। सबसे बुरी स्थिति बनीपुर चौक पर रही। यातायात को सुचारू कराने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली-जयपुर हाई-वे पर भीषण जाम लगने के कारण वाहन चालकों को महज दस किलोमीटर की दूरी तय करने में चार से पांच घंटे लग रहे हैं। हाईवे पर बार-बार बन रही जाम की स्थिति से निपटने के लिए न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कोई उचित कदम उठाए जा रहे हैं और न ही प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घंटों से जाम में फंसे हैं वाहन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई जगह से रोड टूटा हुआ है। बारिश का पानी हाईवे पर बने गड्ढों में जमा हो जाता है। बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से वाहनों को सर्विस रोड का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन सर्विस रोड की हालत बहुत ही दयनीय बनी हुई है, जिससे यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों को निकालने में काफी समय लग जाता है। अब बारिश के कारण हालात और भी बदतर बन गए है। मंगलवार को जाम के कारण कंपनियों की बसें कर्मचारियों को लेकर समय से नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें