फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ने पर चेयरमैन और जेई में तीखी बहस

Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से मंगलवार को बावल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में गरीब लोगों के आशियाने तोड़ने की सूचना मिलते ही हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों को बारिश के मौसम में गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़ने की अपील की, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। इसके बाद एचएसवीपी के जेई और अरविंद यादव के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर एचएसवीपी की जमीन पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा जमा रखा है, लेकिन एचएसवीपी की ओर से उनके खिलाफ कभी अभियान नहीं चलाया गया। मंगलवार को एचएसवीपी की ओर बावल रोड पर गरीब लोगों द्वारा डाली गई झुग्गी-झोपड़ियों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इन पर बुलडोजर की मदद से उजाड़ दिया गया। इस दौरान उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। इसी बीच किसी ने पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव को सूचना दे दी। यादव का कहना है कि उन्होंने पहले एचएसवीपी के ईओ को फोन कर इस प्रकार की कार्रवाई रोकने को कहा था। उनका तर्क था कि बारिश का मौसम है और इस समय गरीबों का आशियाना उजाड़ना ठीक नहीं है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने जेई को कई बार कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। आखिर में उन्हें घर से चलकर खुद मौके पर आना पड़ा। जब जेई से बात की तो वह उल्टा उन्हीं के साथ गलत व्यवहार करने लगे। इसके बाद जेई और अरविंद यादव के बीच बहस हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। हालांकि इसके बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें