फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 43.6 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
गर्मी में धूप से बचने के ​लिए चुन्नी का सहारा लेतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले तीन दिनों से रोजाना गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का नया रिकॉर्ड है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

लगातार तीन दिनों से तापमान के नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सुबह से ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। सूरज निकलते ही गर्मी का एहसास होने लगा।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान और भी बढ़ता गया। दोपहर तक हालात इतने खराब हो गए कि लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। सड़कों पर आवाजाही बेहद कम नजर आई और जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ देखने को मिला। दोपहर के समय मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए, लेकिन तेज गर्मी के कारण लोग खरीदारी से बचते दिखे। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। शाम के समय आमतौर पर बाजारों में चहल-पहल रहती है, लेकिन इन दिनों गर्म हवाओं के चलते शाम को भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। तेज धूप और लू के कारण लोग सिरदर्द, चक्कर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें