फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी, भूख और फास्ट फूड से बिगड़ी खिलाड़ियों की तबीयत

Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
29वीं हरियाणा राज्य प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे तीन खिलाड़ी भूख और कार्यक्रम में हुई तीन घंटे की देरी के चलते गर्मी से बेहाल हो गए। इस दौरान जब उन्होंने स्टेडियम के बाहर बिकने वाले फास्ट फूड का सहारा लिया तो फूड प्वाइजनिंग, डीहाइड्रेशन, गर्मी और बुखार से उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। रेवाड़ी में आयोजित 29वीं हरियाणा राज्य प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 21 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


तीन घंटे देरी से आए शिक्षा मंत्री, पहले ही खिलाड़ी बीमार
29वीं हरियाणा राज्य प्राथमिक विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता का तय कार्यक्रम सुबह 10 बजे का था। जबकि मंत्री राव तुलाराम स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। तब तक कई मासूम खिलाड़ी बुखार, उल्टी और गर्मी से बेहाल हो चुके थे। उन्हें स्टेडियम में ही उपचार दिया गया। जबकि चार खिलाड़ियों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें एंबुलेंस में लिटाकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

इन मासूम खिलाड़ियों की हालत हुई ज्यादा खराब
भिवानी की ओर से खेलने आए प्रवीण(10) और यहीं के तरुण (11) को शिक्षा मंत्री के आने से पहले ही तेज बुखार हो गया था। जिसके बाद उन्हें उपचार मुहैया कराया गया। वहीं, सिरसा से अर्शदीप की हालत बिगड़ने पर उसे भी एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। जबकि रोहतक की सचीना का इलाज स्टेडियम परिसर में ही डॉक्टरों ने किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था में किया सुधार
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में शुरू हुई राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता से पहले हुई अव्यवस्था को शिक्षा विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की उपस्थिति में प्रतियोगिता शुरू हो गई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया ने कहा कि मंगलवार रात सतीश कॉलेज में हुई अव्यवस्था को ठीक करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सतीश स्कूल के प्रिंसिपल अनिल यादव ने शराब का सेवन नहीं किया हुआ था। सभी स्कूलों की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है।
वहीं सतीश स्कूल के प्रिंसिपल अनिल यादव ने कहा कि उनके द्वारा स्कूल में  सभी खिलाड़ियों के लिए उचित प्रबंध किया गया है। उन पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाया है। वे शराब पीते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू स्कूल में लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था की गई लेकिन इन्हें भी उनके स्कूल में ही उचित तरीके से ठहराया गया है। किसी को कोई परेशानी नहीं है।
वर्जन
बच्चे बीमार हुए हैं। उनको तत्काल स्वास्थ्य सेवा दी गई। उनकी जांच कराई गई। ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। सभी बच्चे ठीक हैं।
धर्मवीर बल्डोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी

बच्चों में थकान थी। इसके अलावा बाहरी भोजन से भी फूड प्वाइंजनिंग जैसा लग रहा था। सभी को उपचार दे दिया गया है। सब की हालत ठीक है। - डॉ राजेश, बच्चों का इलाज करने वाले चिकित्सक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें