फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला, निकाली शव यात्रा

Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर 25 अक्तूबर से धरने पर बैठे एनएचएम कर्मियों ने शनिवार को कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के विरोध में जिला सचिवालय से लेकर राजीव चौक तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शवयात्रा निकाल कर पुतला फूंका। पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी शनिवार को धरना स्थल पहुंचकर एनएचएम कर्मियों का समर्थन किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदेश भर में जिला यूनियन पदाधिकारियों के टर्मिनेशन के बाद कर्मचारियों में भारी रोष है। जिले से भी यूनियन प्रधान पंकज यादव सहित तीन लोगों को टर्मिनेट करने के साथ नागरिक अस्पताल में धारा-144 लागू कर दी गई थी। कार्रवाई से गुस्साए कर्मचारी शहर में विरोध प्रदर्शन कर जिला सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
------------
300 एनएचएम कर्मी नहीं मनाएंगे दीपावली
जिले में करीब साढ़े चार सौ स्वास्थ्य कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन स्कीम के तहम काम कर रहे हैं। इनमें से 69 कर्मचारी 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत हैं। एंबुलेंस सेवा को छोड़कर अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। एनएचएम एसोसिएशन प्रधान पंकज यादव ने बताया कि सभी हड़ताली कर्मचारी जिला सचिवालय के बाहर धरने पर बैठकर काली दीपावली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते कर्मचारियों में विरोध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे मानना तो दूर स्वास्थ्य मंत्री कर्मचारी नेताओं से बात तक नहीं करने को तैयार हैं। सरकार की नीतियों के कारण ही कर्मचारियों के घरों में दीपावली नहीं मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला संयोजक मुनेश यादव, संतोष यादव एवं सुधीर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------
हर मोर्चे पर विफल है सरकार
पूर्व कैबीनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र एवं प्रदेश में केवल प्रचार-प्रसार में विश्वास करती है। जमीनी स्तर पर वह कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार एक ओर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर बेटियां त्योहार के दिन सड़क पर बैठी हुयी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राईक का ढिंढोरा पीट रही है। जबकि सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस सरकार के शासन काल में भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें