फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 5 शिविरों में 450 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Sun, 12 Apr 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शिविरों में पहुंचे चिकित्सक व मरीज। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समरवीर गोकुला स्वास्थ्य सेवा शिविर यात्रा के तहत पांच स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।
विज्ञापन


शिविर नई आबादी, साधुशाह नगर, ककरवाली, सुलखा गांव और धारूहेड़ा में नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में सेवा भारती के सहयोग से लगाए गए। लगभग 450 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। दवाइयां भी वितरित की गईं। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आरबी यादव और रेवाड़ी इकाई अध्यक्ष डॉ. कंवर सिंह ने बताया कि शिविर यात्रा हर वर्ष हरियाणा में आयोजित की जाती है।

इस दौरान डॉ. पीसी सिंगला, डॉ. एसपी यादव, डॉ. पवन गोयल, डॉ. सुमन यादव, डॉ. सुप्रतीक्ष यादव, डॉ. नीरज यादव, डॉ. राहुल सिंगला, डॉ. जीतकेश, डॉ. हेमंत, डॉ. रेणु, डॉ. मनीष तनेजा और डॉ. विभोर ने अपनी सेवाएं दीं। शिविरों के सफल आयोजन में कंवर लाल, नरेंद्र, रामतीरथ, मनोज, राजेश रानी और राजेश का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें