फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपायुक्त से मिलकर समस्याओं को रखेगा यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
हजारीवास ​स्थित कार्यालय में मीटिंग करते भवन निर्माण यूनियन के कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव हजारीवास स्थित यूनियन कार्यालय में भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी का जिला प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता यूनियन के सचिव बलराम ने की। सम्मेलन में जिलाभर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में काॅमरेड बलराम ने यूनियन की कार्रवाई पर बात रखी। यूनियन के प्रधान अमृतलाल ने आगामी दिनों में मांगों को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पास करके निर्णय लिया कि आगामी दिनों में जल्दी ही यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर समस्याओं को उनके सामने रखेगा। सम्मेलन में अमृत लाल जैतपुर को जिला प्रधान, भीम सिंह नागंल तेजू को सचिव, पोहप सिंह बुढ़पुर को वरिष्ठ उपप्रधान, रामौतार व भल्लेराम झाड़ौंदा को उपप्रधान, अशोक कुम्भावास को कोषाध्यक्ष तथा सरदार सिंह तुर्कियावास, बाबूलाल ओढ़ी, लालचंद तुर्कियावास, राजपाल गुलाबी भाग रेवाड़ी, अनिल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें