फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जलभराव की समस्या के समाधान के लिए किया हवन

Tue, 06 Jan 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भिवाड़ी में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए हवन यज्ञ करते लोग। संवाद - फोटो : रूपसपुर में अ​ग्निकांड के बाद जला सामान। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। वर्षों से व्याप्त जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान की कामना से भिवाड़ी सर्व समाज की ओर से बाबा मोहन राम मंदिर शेरपुर में हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ में संयोजक डॉ. रूप सिंह और भाजपा के जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. रूप सिंह ने यज्ञ के दौरान कहा कि भिवाड़ी कई वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहा है, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। कई अधिकारियों ने करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की बैठक से समाधान की उम्मीद है लेकिन यदि निकट भविष्य में समाधान नहीं निकला तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। शहर में बीमारियां फैलेंगी, बच्चे प्रभावित होंगे और भिवाड़ी रहने लायक नहीं बचेगा।
विज्ञापन

डॉ. रूप सिंह ने आगे कहा कि जहां मानवीय प्रयास असफल हो जाते हैं, वहां लोग भगवान की शरण में जाते हैं। शहरवासियों की सरकार और अधिकारियों से उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं, इसलिए बाबा मोहन राम से प्रार्थना कर यह यज्ञ आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें