फोटो 23पूर्व राज्यसभा सांसद राव मान सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित करते उनके बेटे सुखविंदर व
नारनौल। पूर्व राज्यसभा सदस्य राव मानसिंह की जयंती पर उनके निवास स्थान शास्त्री नगर नारनौल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। उनके पुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बिजली विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता राव सुखविंदर सिंह ने कहा कि राव मानसिंह ने खेलकूद, पुलिस सेवा और राजनीति सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया। पूर्व आईपीएस अधिकारी राव मानसिंह पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर चुने गए थे। वे 6 जून 2001 से 1 अगस्त 2004 तक राज्य सभा सांसद रहे थे। संवाद