फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योगासन में हरियाणा की टीम ने दिखाया दमखम

Fri, 07 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04मेडल पाकर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : संघ - फोटो : कानपुर-प्रयागराज हाईवे में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। देवकी नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में आयोजित योग प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने दमखम दिखाया। इसमें हरियाणा की टीम 1 गोल्ड, 3 सिल्वर तथा 2 ब्रॉज मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रही।
इसी प्रकार आर्टिस्टिक पेयर में गुंजन यादव व कुसुम ने गोल्ड मेडल, रिद्मिक पेयर में देवी व भतेरी ने ब्रॉज मेडल, आर्टिस्टिक सिंगल में देवी ने सिल्वर मेडल, आर्टिस्टिक ग्रुप में देवी, भतेरी, दिया, मनीषा व मधु ने सिल्वर मेडल, आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग में अभिषेक व कमल ने ब्रॉज मेडल और आर्टिस्टिक ग्रुप में कमल, अभिषेक, अर्जुन, ऋषभ तथा रोहित ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

योगासन स्पर्धा में देश के 171 खिलाड़ियों, 47 टेक्निकल आफिसर, टीम कोच तथा टीम मैनेजर ने भाग लिया। हरियाणा की टीम योगासन भारत के महासचिव और हरियाणा योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशन में भाग लिया। हरियाणा महिला टीम की कोच प्रियंका और पुरुष टीम के टीम मैनेजर नितिन कुमार रहे।
विज्ञापन


समापन समारोह में उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य व योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य जयदीप आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. जयदीप आर्य ने खेल मंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योगासन खेल का भव्य आयोजन हो सका। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में योगासन खेल की एशियन चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें