फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का सीरियल रेपिस्ट: कंप्यूटर से मिले 47 वीडियो, कोरियन लड़कियों से रेप के 95 मिनट तक के बनाए VIDEO

Mon, 10 Mar 2025 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी

सार

हरियाणा के युवक को ऑस्ट्रेलिया में 40 साल कैद की सजा सुनाई गई है। हरियाणा के युवक कोरियन युवतियों को बेहोश करके हैवानियत करता था। इसके साथ ही उनके इस कैमरे से वीडियो भी बनाता था। 
विज्ञापन
बालेश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कोरियन मूल की पांच महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले रेवाड़ी के बालेश धनखड़ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन

आरोपी बालेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके अपार्टमेंट में जांच की। वहां उसके कंप्यूटर से 47 वीडियो मिले, जिन्हें एक फोल्डर में रखा गया था।

आरोपी ने जिन कोरियन युवतियों का यौन उत्पीड़न किया था, उनके नाम से फोल्डर बनाकर यौन उत्पीड़न रेप वाले वीडियो रखे हुए थे। इन वीडियो की लेंथ 95 मिनट तक की थी। उसके कंप्यूटर के ब्राउजर में बुकमार्क की गई एक सीरीज मिली, जिसे उसने ‘स्मॉल ड्रग्ड कोरियन वेबकैम रोल प्ले’ का टाइटल दिया था।

इसमें भी यौन उत्पीड़न के वीडियो रखे हुए थे। जांच में पता चला कि उसने बैडसाइड में अलार्म घड़ी रखी थी, जिसमें हिडन कैमरा लगाकर वीडियो बनाई थी। इसके अलावा कुछ वीडियो उसने खुद भी मोबाइल से शूट किए थे। 
विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब वीडियो देखे गए तो वहां मौजूद ज्यूरी भी इन्हें पूरी नहीं देख पाई थी। पुलिस को उसके पास एक स्प्रैडशीट भी मिली, जिसमें उसने कोड लिखे हुए थे। जिन्होंने गुस्सा किया, उन्हें आगे चेज करना छोड़ दिया। जो फंसती नजर आईं, उनके आगे बेस फोर लिखा हुआ था।

मामले का ऐसे हुआ था खुलासा
पांच में से एक कोरियन युवती को बेहोश कर जब बालेश यौन उत्पीड़न कर रहा था तो उसे होश आ गया। उसने बाथरूम में छिपकर सहेली को मैसेज कर दिया। उस वक्त यह महिला धनखड़ के वर्ल्ड स्क्वायर टावर स्थित अपार्टमेंट में थी।
 

इस दौरान धनखड़ युवती को अपने लिविंग रूम की तरफ घसीट रहा था और उसके साथ जबरदस्ती डांस करने की कोशिश कर रहा था। यहां से जैसे-तैसे छूटकर युवती सिडनी पुलिस के पास गई। उसकी शिकायत पर 21 अक्तूबर 2018 को धनखड़ को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हरियाणा के युवक को ऑस्ट्रेलिया में 40 साल कैद की सजा
कोरियन मूल की पांच महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में रेवाड़ी के बालेश धनखड़ को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 40 साल कैद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद उसके गांव सांजरपुर में सन्नाटा पसरा है। घटना के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पूरा परिवार घटना से शर्मिंदा है।

 

बालेश धनखड़ (43) मूल रूप से सांजरपुर गांव का निवासी है। उसके पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद दिल्ली शिक्षा विभाग में अधिकारी रहे। बालेश का एक भाई रेवाड़ी में राधास्वामी कॉलोनी में रहता है और किसी कंपनी में कार्यरत है। 2006 में बालेश स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। 

 

पढ़ाई के बाद उसने वहां की, एबीसी ब्रिटिश अमेरिका टोबेको, सिडनी ट्रेन्स के अलावा कई बड़ी कंपनियों में डेटा विजुलाइजेशन एडवाइजर के तौर पर काम किया। वह ऑस्ट्रेलिया में रहने लगा। 
विज्ञापन

बालेश के पिता का समाज में काफी रसूख
भारतीय लड़की से शादी के बाद वह पत्नी को भी साथ ले गया। बालेश के पिता का समाज में काफी रसूख है और वह कुछ वर्ष से सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय हैं। शनिवार को घटना की जानकारी होने के बाद से वह दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें