फोटो : 11रेवाड़ी। नए नेतृत्व का स्वागत करते हरियाणा न्यायाधीश संघ। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। हरियाणा न्यायाधीश संघ ने नए नेतृत्व का स्वागत किया। हरियाणा न्यायाधीश संघ द्वारा एक समारोह में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश लोकेश गुप्ता को अध्यक्षता सौंपी गई। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न न्यायाधीशों ने भाग लिया। लोकेश गुप्ता ने अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि मुझे इस जिम्मेदारी को लेने पर गर्व है। हम सभी मिलकर न्यायपालिका की भूमिका को समाज में बढ़ाने और हमारी न्यायिक परिवार के उत्थान के लिए काम करेंगे। संवाद