फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे : डॉ. पवन

Fri, 02 Aug 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 08रेवाड़ी। रथ को हरी झंडी दिखाते कांग्रेस नेता डॉ. पवन धनवाल। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
बावल। कांग्रेस नेता डॉ. पवन धनवाल ने शहीद भगतराम चौधरी छोटूराम और संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रथ को हरी झंडी दिखाई गई। डॉ. धनवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों रथ ब्लॉक में जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वह पार्टी कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। विधानसभा चुनाव में जिसे भी टिकट मिलेगा, वह उसके साथ रहेंगे। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। स्वास्थ्य को लेकर कस्बे में समस्या है। अस्पतालोंं में डॉक्टर और दवाइयों का अभाव है। भाजपा ने दस साल में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी। इस अवसर पर छतर सिंह, करण सिंह, महलावत, कृष्ण, कुलदीप, नरेश, अतुल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें