फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के मामले में निरंतर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : संदीप सिंह

विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मंचासीन खेल राज? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को रेवाड़ी स्थित पुराना रामलीला मैदान में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद कहा कि खेलों के मामले में हरियाणा निरंतर आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों की अपने आप में अनूठी पहचान है।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में देश भर के दो सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 61 पदकों में 20 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर देश और विदेश में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। देश की पूरी आबादी का ढाई प्रतिशत आबादी वाले प्रदेश के खिलाड़ी 33 प्रतिशत पदक जीते हैं। यह अच्छी बात है। इसके लिए खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रेवाड़ी को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार गांव कंवाली में हॉकी मैदान को जल्द टर्फ में बदला जाएगा। इसके अलावा रेवाड़ी में फुटबॉल नर्सरी के साथ ही दो-तीन कोच की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश भर में कार्यरत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, टीम प्रबंधक और खिलाड़ी अच्छा काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की खेल, शिक्षा सहित अन्य नीतियों का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले माह नेशनल खेल होने जा रहे हैं, इसको लेकर गत दिवस उन्होंने गुरुग्राम में बैठक भी की है। अगले कुछ दिनों में फुटबॉल के लिए ट्रायल होना है। ऐसे में हमें खिलाड़ियों को अभी से तैयार करना होगा। आज हरियाणा के खिलाड़ी कई क्लबों में दिखाई देते हैं, यह गौरव की बात है। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी मदनपाल, प्रशिक्षक जसवंत सिंह, एडवोकेट नवीन जांगड़ा, डॉ. आरबी यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री, कर्नल रणबीर सिंह, एडवोकेट नरेश चौहान, डीएसपी सुभाष चंद्र, अमरजीत यादव, आलोक भांडोरिया, नवीन सैनी, डा. ईश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं : अम्मू
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि अहीरवाल क्षेत्र देश की सेना के साथ खेलों में भी अच्छी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज युवा पीढ़ी की बदौलत खेल परंपरा आगे बढ़ रही है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। हरको बैंक के चेयरमैन एवं फुटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है तथा सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें