फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से तीन मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग जगहों से चोर तीन लोगों की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल जमालपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को वह कुंड के रहने वाले पोहकर के साथ मोटरसाइकिल पर निजी कार्य से बहरोड़ जा रहे थे। रास्ते में वह दोनों मांढ़ण रोड पर रहने वाले अपने दोस्त रामजस से मिलने के लिए चले गए। उन्होंने मोटरसाइकिल रोड किनारे खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आए तो मोटरसाइकिल नहीं थी। कुंड चौकी पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी क्रम में गांव खंडोडा के रहने वाले रिंकू ने बताया कि वह 17 अगस्त को अपनी मोटरसाइकिल पर बावल स्थित पब्लिक हेल्थ कार्यालय में आए थे। उन्होंने कार्यालय परिसर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। चोर मौका पाकर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। बावल थाना पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर धारूहेड़ा के मेन बाजार के रहने वाले अरुण कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने सरकारी अस्पताल के निकट परचून की दुकान की हुई है। 15 अगस्त की शाम को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के पास खड़ी की थी। रात करीब आठ बजे वह घर जाने लगे तो दुकान के पास मोटरसाइकिल नहीं थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें