फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा पात्रता परीक्षा आज और कल, 41 केंद्रों पर 24 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में 41 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा पात्रता परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेवल- 3 पीजीटी की परीक्षा 30 जुलाई को 3 से साढ़े 5 बजे तक होगी। इसी तरह लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। लेवल- 1 पीआरटी की परीक्षा 31 जुलाई को शाम 3 से साढ़े 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 24 हजार 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं समय से पहले पूरी हो सके। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी रंगीन प्रवेश पत्र, काला बॉल पॉइंट पेन, पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो को प्रवेश पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान
उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का आभूषण जैसे अंगूठी, झुमके, चेन और हार कोई भी धातु की वस्तु, कैमरा, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, कार फोन, पर्स, लॉग टेबल, बिल्ट-इन कैलकुलेटर सहित या बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ज्यामिति, प्लास्टिक पाउच और खाली या मुद्रित कागज, लिखित चिट आदि वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। महिला उम्मीदवार मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहन सकती हैं, सिख उम्मीदवारों को धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति होगी।
प्रत्येक केंद्र पर एक-एक अधिकारी को नियुक्त किया
प्रत्येक केंद्र पर एक-एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र व सामग्री पहुंचाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर उड़नदस्ते भी गठित की गई है, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद सांभरिया ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास धारा 163 लागू रहेगी। परीक्षा के दौरान मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास पेरामेडिकल स्टाफ व एंबुलेंस की ड्यूटियां लगाएं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन



इन विद्यालयों पर आयोजित होगी एचटेट परीक्षा :
विद्यालय कोड परीक्षा केंद्र का नाम
15001 - अहीर कॉलेज, नाईवाली चौक
15002 - अरावली इंटरनेशनल स्कूल, गोकलगढ़
15003 - कैम्ब्रिज स्कूल, गढ़ी बोलनी रोड
15004 - दिल्ली पब्लिक स्कूल, जौनावास
15005 - यूरो इंटरनेशनल स्कूल, बालियार खुर्द
15006 - यूरो इंटरनेशनल स्कूल, बालियार खुर्द
15007 - राजकीय गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-18
15008 - राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लिसाना
15009 - गुरुकुलम् द स्कूल, मसानी
15010 - होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी
15011 - होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी
15012 - केएलपी कॉलेज, रेवाड़ी
15013 - केएलपी कॉलेज, रेवाड़ी
15014 - एमआरके, सहारनवास
15015 - एमआरके कॉलेज, सहारनवास
15016 - माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, बलियार खुर्द
15017 - प्रथम इंटरनेशनल स्कूल, धामलाका
15018 - आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज, कालका रोड
15019 - राज इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-5, लियो चौक
15020 - राव खेमचंद विद्या विहार, बोहतवास अहीर
15021 - राव खेमचंद विद्या विहार, बोहतवास अहीर
15022 - आरपीएस पब्लिक स्कूल, बालियार कलां
15023 - आरपीएस पब्लिक स्कूल, बालियार कलां
15024 - ऋषि पब्लिक स्कूल, जोनावास
15025 - सरस्वती विद्या निकेतन, भाड़ावास रोड
15026 - सूरज स्कूल, रसगन, दिल्ली रोड
15027 - सूरज स्कूल, रसगन, दिल्ली रोड
15028 - स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल, झज्जर रोड
15029 - स्वरांजलि पब्लिक स्कूल, बिठवाना चौक
15030 - टैगोर पब्लिक स्कूल, जाडरा
15031 - टैगोर पब्लिक स्कूल, जाडरा
15032 - विकास इंटरनेशनल स्कूल, रोलियावास
15033 - यदुवंशी शिक्षा निकेतन, ढोहकी
15034 - यदुवंशी शिक्षा निकेतन, ढोहकी
15035 - वृंदावन इंटरनेशनल स्कूल, महेन्द्रगढ़ रोड
15036 - विवेकानंद पब्लिक स्कूल, लाखनौर
15037 - जैन गर्ल्स स्कूल, सरकुलर रोड
15038 - जैन स्कूल, सरकुलर रोड
15039 - राजकीय पॉलिटेक्निक, धामलवास
15040 - डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड
15041 - राजकीय बाल स्कूल, रेवाड़ी

वर्जन :
जिले में 30 और 31 जुलाई को हरियाणा पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिले के 41 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला स्तर पर उड़नदस्ते भी गठित की गए है। केंद्र के आसपास धारा-163 लागू रहेगी।

- सुभाष चंद सांभरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें