फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड : 10वीं की परीक्षा में 96.85 के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। जिसमें कुल 96.85 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 8179 विद्यार्थियों में से 7921 बच्चे पास हुए हैं। पूरे जिले की टॉपर इस बार श्री कृष्ण सीनियर सेकंडरी स्कूल हंसाका की छात्रा खुशी आई है। खुशी को 500 में से 495 अंक मिले हैं। पूरे हरियाणा में खुशी तीसरे स्थान पर है। वहीं, पिछले वर्ष रेवाड़ी हरियाणा में दूसरे स्थान पर था। 2024 में 97.60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम था। 2023 में रेवाड़ी 78.68 प्रतिशत के साथ हरियाणा में पहले नंबर पर आया था। 2022 में रेवाड़ी चौथे स्थान पर था। वहीं 2022 में रेवाड़ी का रिजल्ट 82.92 प्रतिशत रहा था। बीते वर्षाें 2020 और 2023 में भी रेवाड़ी ने हरियाणा में प्रथम स्थान पर आया था। फिलहाल इस बार जिले का परिणाम बेहतर आने के कारण शिक्षकों में भी काफी खुशी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में 0.75 प्रतिशत की कमी आई:

इस बार परीक्षा परिणाम 96.85 प्रतिशत आने पर भी पिछले साल की तुलना में 0.75 प्रतिशत की कमी आई है। उसके बावजूद जिला प्रदेश में टॉप पर आया है। जिले का पास प्रतिशत बढ़ने की बजाय कम हुआ है। 2024 में 97.60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ जिला दूसरे पर था।


प्राइवेट परीक्षा परिणाम का रहा 37.04% रिजल्ट
प्राइवेट से 27 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 10 बच्चे पास हुए हैं। जिसमें जिले के परिणाम 37.04% रहा हैं। प्राइवेट में जिले का 21वां स्थान है। सबसे अंतिम में गुरुग्राम जिला आया है। कैथल 85.56% के साथ पहले नंबर पर आया है। जबकि पिछली बार 75.22% रिजल्ट रेवाड़ी का आया था।
विज्ञापन


परीक्षा में सफल नहीं हुए वे निराश ना हो: डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार परीक्षा में सफल नहीं हुए वे निराश ना हो बल्कि और अधिक उत्साह व मेहनत के साथ परिश्रम करें
डीसी ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से शनिवार को जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला के विद्यार्थियों ने 96.85 पास प्रतिशत के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त कर जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिला की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सभी अध्यापकों, परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी स्कूल के बीच के अंतर को समाप्त करने की दिशा में विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावशाली कदम उठाए हैं। डिजिटल युग में नवाचार पद्धति के साथ होने वाले अध्ययन व अध्यापन कार्य से शैक्षणिक सुधार हो रहा है।


-

2013 से अब तक का जिले का प्रदेश में स्थान

साल -प्रतिशत में-स्थान

2016-54.62-पांचवां

2017-61.09-चौथा

2018-62.43-तीसरा

2019-69.43-दूसरा

2020-70.97-पहला

2021 - सभी उत्तीर्ण (कोविड)

2022-82.95चौथा

2023-78.68-पहला

2024-97.60-दूसरा
2025-96.85पहला

वर्जन:

रेवाड़ी जिला पूरे हरियाणा में इस बार प्रथम स्थान पर आया है। यह शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है कि जिले को इस बार प्रथम स्थान मिला है। शिक्षकों ने दिन-रात मेहनत की, उसी का परिणाम आज सभी के सामने है। शिक्षक व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा परिणाम के लिए बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


सुभाष संभारिया, डीईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें