फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर राज में हरियाणा बना खेलों का हब: डॉ. बनवारी लाल

Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। हरियाणा सरकार में सहकारिता व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य की पहचान से खेलों का सिरमौर बनने तक का हरियाणा का सफर कई मायनों में उल्लेखनीय रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों का एक ऐसा माहौल तैयार हुआ है कि आज हरियाणा खेलों का हब बन चुका है। प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीत कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल शनिवार को खेल स्टेडियम बावल में बाबा हनुमान अखाड़ा बावल द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति व आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी हरियाणा का नाम विश्व पटल पर चमका रहे हैं। आज हरियाणा खेल क्षेत्र में अपनी एक अनूठी पहचान बना चुका है। हरियाणा सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर बच्चों में खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बाबा हनुमान अखाड़ा बावल को निजी कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


खेलों में बज रहा हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका:
सहकारिता मंत्री ने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में ही रचे-बसे हैं, इसलिए यहां के खिलाडिय़ों ने देशा में देश हरियाणा-जित दूध दही का खाणा की कहावत को चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि बर्मिंघम में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिले 61 पदकों में से 17 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे। भारत के 1.3 प्रतिशत क्षेत्रफल व 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा का ओलंपिक खेलों में भी 50 प्रतिशत से अधिक मेडल का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सही मायनों में मेडल की खान बनने की ओर अग्रसर है।
सरकार दे रही खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार :सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता खिलाडिय़ों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि दी जा रही है। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पैरालंपिक खिलाड़ियों को भी ओलंपिक पदक विजेताओं की तर्ज पर तथा प्रतिभागिता करने पर सामान्य खिलाड़ियों की भांति समान नकद पुरस्कार प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी को 15 लाख रुपये देने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर हुकम पहलवान, छत्रपाल चेयरमैन पंचायत समिति बावल, अर्जुन चौकन वाइस चेयरमैन नगर पालिका बावल, अमर सिंह महलावत पूर्व चैयरमैन नगर पालिका बावल, परमीत सिंह एचआर हेड मुसासी, ईश्वर चनेजा महामंत्री भाजपा रेवाड़ी, कुलदीप चौहान, सचिन भाजपा रेवाड़ी सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें