फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ पहुंचे अशोक गहलोत, बोले- हरियाणा में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

Tue, 01 Oct 2024 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी/नारनाैल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में जनसभाएं कीं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
रेवाड़ी पहुंचे अशोक गहलोत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं। इससे साफ है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अशोक गहलोत रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


अशोक गहलोत ने कहा राजस्थान से अकेले सैनी समाज से विधायक होने के बावजूद कांग्रेस ने तीन बार मुझे सीएम बनाया। भाजपा जाति पाती की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस की सोच ऐसी नहीं है। गहलोत ने कहा, कांग्रेस व इंडिया एलायंस गठबंधन देश में जातिगत जनगणना करना चाहता है।

लेकिन, भाजपा पक्ष में नहीं है। जातिगत जनगणना हो जाए तो उस हिसाब से ही लोगों के लिए सरकारी योजना बनाई जा सकेंगी। कहा, भाजपा जातिगत जनगणना तो क्या सामान्य जनगणना ही नहीं कर पाई है, जो 2021 में होनी थी।
विज्ञापन


विकास में हरियाणा को पीछे धकेला
अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस साल में हरियाणा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। कोई भी बड़ी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं ने हर वर्ग को परेशान कर दिया है। कांग्रेस शासन में धरातल पर काम होता था, लेकिन भाजपा केवल घोषणाएं ही कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें