फोटो : 02रेवाड़ी। गांव फतेहपुरी में आग लगने से जली फसल।स्रोत : वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। गांव फतेहपुरी में आग लगने से काट कर रखी गई बाजरे की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक करीब डेढ़ लाख की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूगांव फतेहपुरी में एक किसान ने अपने खेत में बाजरे की फसल बोई हुई थी। पिछले कुछ दिनों से परिवार के लोग फसल की कटाई में लगे हुए थे। खेत में कट्टों में भरकर फसल रखी गई थी। दोपहर के समय अचानक खेत में आग लग गई। इसकी वजह से खेत में रखी बाजरे की फसल जलकर राख हो गई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।