फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हार्डवेयर दुकानदार से ठगे 3.58 लाख रुपये

Thu, 19 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हार्डवेयर दुकानदार से ऑनलाइन बिजनेस में अधिक मुनाफा का लालच देकर 3.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला छिपटवाला निवासी संजय ने बताया कि भाड़ावास रोड पर उसकी हार्डवेयर की दुकान है। उनके पास रोहित नाम के युवक का फोन आया। दोनों में बातचीत शुरू हुई। रोहित ने उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर ऑनलाइन बिजनेस में अधिक मुनाफा कमाने की बात कही जिससे वह उसकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि उसने पहली बार 5 नवंबर को 50 हजार ट्रांसफर किए। सबसे अंत में एक जनवरी को एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान नवंबर और दिसंबर में आरोपियों के कहने पर पांच बार पैसे ट्रांसफर किए। आरोपियों ने उससे अलग अलग खातों में 3.58 लाख ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

मुनाफा मांगने पर जब आरोपियों ने और पैसे जमा करवाने की डिमांड रखी, तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें