फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन के साथ मेहनत से मिलेगी सफलता : गर्ग

Mon, 06 Oct 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5फ्रेशर्स डे पर नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
बावल। बावल कृषि महाविद्यालय में नवागंतुक छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. राजवीर गर्ग ने कहा कि अनुशासन के साथ मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी समर्पण के साथ तैयारी करें।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने छात्रों को शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि आप सभी ऊर्जा से भरपूर हैं। आपकी सफलता की उड़ान आज से प्रारंभ होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने और हर अवसर का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी।
डॉ. कौशिक ने कहा कि कॉलेज एक ऐसा मंच है, जहां शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का विकास भी होता है। हमारे शिक्षक, कर्मचारी और वरिष्ठ विद्यार्थी हमेशा विद्यार्थियों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था की संस्कृति समावेशिता, सम्मान और उत्कृष्टता पर आधारित है और आने वाले वर्षों में विद्यार्थी ज्ञान, आनंद और उपलब्धियों से भरपूर सफर तय करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. तन्नवी, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. राहुल, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. परमोद यादव और डॉ. अलीशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें