संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में कक्षा 6 से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। पहले दिन कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में 37 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
विभाग पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि अगर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के मार्क्स समय पर पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए तो इसके लिए स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। शिक्षक परीक्षाओं के मार्क्स समय से अवसर पोर्टल पर अपडेट नहीं करते, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है। कक्षा 6 की 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 सितंबर को गणित, 27 सितंबर को हिंदी, 28 सितंबर को इंग्लिश, 30 सितंबर को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 1 अक्तूबर को साइंस, 4 अक्टूबर को ड्राइंग, म्यूजिक व होम साइंस और एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 7 की 25 सितंबर को हिंदी, 26 सितंबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 27 सितंबर को अंग्रेजी, 28 सितंबर को विज्ञान, 30 सितंबर को गणित, 1 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 4 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 8 : 25 सितंबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर, 26 सितंबर को विज्ञान, 27 सितंबर को गणित, 28 सितंबर को हिंदी, 30 सितंबर को अंग्रेजी, 1 अक्तूबर को सोशल साइंस, 4 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 9 की 25 सितंबर को सोशल साइंस, 26 सितंबर को अंग्रेजी, 27 सितंबर को गणित, 28 सितंबर को हिंदी, 30 सितंबर को साइंस, 1 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन व एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा का आयोजन विभाग की ओर से किया जाएगा। कक्षा 10 की 25 सितंबर को साइंस, 26 सितंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन व एनएसक्यूएफ, 27 सितंबर को सोशल साइंस, 28 सितंबर को अंग्रेजी, 30 सितंबर को हिंदी, 1 अक्तूबर को गणित विषय की परीक्षा होगी।
कक्षा 11 की 24 सितंबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, फिजियोलॉजी, 25 सितंबर को सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, 26 सितंबर को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, 27 सितंबर को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, 28 सितंबर को हिंदी (कोर और इलेक्टिव), 30 सितंबर को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 1 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, 4 अक्तूबर को अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव), 7 अक्तूबर को एनएसक्यूएफ, 8 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार कक्षा 12 की 24 सितंबर को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, 25 सितंबर को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 26 सितंबर को हिंदी (कोर और इलेक्टिव), 27 सितंबर को अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव), 28 सितंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, ओएसएस, इंटकेंसी, 30 सितंबर को सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, 1 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, फिजियोलॉजी, 4 अक्तूबर को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, 7 अक्तूबर को इकोनामिक, होम साइंस, 8 अक्तूबर को एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।