संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम आई आंधी के दौरान नाहड़, नयागांव और भड़ंगी गांव में बिजली के पोल गिर गए जिससे छह गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाहड़ स्कूल परिसर में पेड़ गिरने के कारण पोलिंग पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आंधी के चलते नाहड़ विद्युत सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले छह गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कहीं बिजली के खंभे गिरने तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने बिजली गुल रही। आधी के दौरान नाहड़, नयागांव, भड़ंगी व अन्य गांव में पोल गिरे जिससे बिजली गुल हो गई। बिजली निगम को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं, नाहड़ स्कूल में पेड़ गिरने की वजह से पोलिंग पार्टी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण पोलिंग पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में सरपंच ने जैसे-तैसे एक जनरेटर की व्यवस्था की, तब जाकर कहीं स्कूल में व्यवस्था दुरुस्त हो पाई।
आंधी के चलते बाजरा की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। मौजूदा समय में बाजरे की फसल पक कर तैयार हो चुकी है और कटाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। ऐसे में किसानों के लिए काफी समस्या होने वाली है। क्योंकि बाजरा बिछने के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। करीब आधी रात तक बिजली व्यवस्था कई गांव में बाधित रही। उसके बाद मामले बिजली निगम के कर्मचारियों ने जैसे तैसे व्यवस्था दुरुस्त की।
कृषि फीडर से जोड़ी भड़ंगी गांव की बिजली
नाहड़ क्षेत्र में बिजली को चालू करने के लिए महेंद्र सिंह यादव जेई और एसडीओ रोहित यादव ने देर रात कृषि फीडर के 11 केवी से भड़ंगीं गांव की बिजली जोड़ी । बिसोहा पावर हाउस से आधा दर्जन गांवों को जोड़ कर रात 12 बजे बाद बिजली चालू करवाई। तूफान से बाधित गांवों में बिजली पहले नेहरूगढ़ पावर हाउस से चलती थी।
वर्जन:
नाहड़ बिजली निगम के सब डिवीजन कार्यालय के अन्तर्गत आने वाले आधा दर्जन गांवों में पोल गिरने निगम को नुकसान हुआ है। देर रात सभी गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। जहां कहीं गड़बड़ी रह गई थी उसे भी बाद में दूर करा दीगई। महेंद्र सिंह यादव, जेई, बिजली नगम