फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव पर ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग

Sun, 06 Oct 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शनिवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव गांव लिसाना के मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, जब जाने लगे तो ग्रामीणों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कप्तान अजय सिंह यादव अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाए और अभद्र भाषा का उपयोग कर दिया। मौके का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

किसी ग्रामीण ने अजय सिंह यादव पर कोई टिप्पणी की थी, जिससे वह नाराज हो गए थे। वीडियो में कप्तान अजय सिंह यादव लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। अजय सिंह यादव ने अभद्र भाषा का उपयोग लगातार जारी रखा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पूछा कि आपको मंत्री किसने बनाया था। कुछ समय तक हंगामा होता रहा, जैसे तैसे लोगों ने बीचबचाव किया। कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी विधानसभा से 6 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके हैं। अजय सिंह मौजूदा समय में कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें