फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिम एसोसिएशन की हुई बैठक, राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 25 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक में पहुंचे जिम संचालक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी स्थित एक जिम में जिम एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। संगठन के सह-सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि बैठक में जिला और आसपास के जिम संचालकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष और एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

आगामी 13 अप्रैल को जिम एसोसिएशन एवं हार्ड रोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। राव तुलाराम स्टेडियम में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स डेड लिफ्ट प्रतियोगिता, विमेंस डेड लिफ्ट प्रतियोगिता तथा स्ट्रांगमैन प्रतियोगिएं कराई जाएंगी। सब जूनियर में 59, 67, 74, 83, 93, 93+ कि.ग्रा. वजन वर्ग, सीनियर में 58, 67, 74, 83, 93, 105 एवं 106 मास्टर्स में 59, 67, 74, 83, 93, 93+ वजन वर्ग में आयोजित करवाया जाएगा। स्ट्रांगमैन प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।

युवाओं की खेलों में बढ़ रही रुचि

इस अवसर पर अध्यक्ष अमित स्वामी ने कहा कि युवाओं की दिन प्रतिदिन खेलों में रुचि बढ़ रही है। जीवन में सफलता के लिए शाॅर्टकट ना अपनाएं। दृढ़ विश्वास, लगन एवं मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है। इसके अतिरिक्त जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विश्वदीप तंवर नेटी ने बैठक के आयोजक के नाम का एसोसिएशन में सदस्य बनाने के लिए अनुमोदन किया, इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। संगठन के मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार प्रिंस ग्रोवर ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य रवि सैनी, सुरजीत कुमार, प्रवीण यादव, मोहित यादव, चंदन माटा, सूरज माटा, अंकित धनखड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें