रेवाड़ी। गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के चुनाव में गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात क्षेत्र के 24 लाख 94 हजार 44 मतदाता मतदान करेंगे। संसदीय क्षेत्र में गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात क्षेत्र की नौ विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुरूग्राम, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना हलका आते हैं।
बावल विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 24 हजार 458, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 46 हजार 801, पटौदी विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 45 हजार 787, बादशाहपुर हलके में चार लाख 62 हजार 765, गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 5 हजार 814 व सोहना विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 70 हजार 259 मतदाता हैं। इसके अलावा नूंह विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 310, फिरोजपुर झिरका में दो लाख 38 हजार 807 और पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 99 हजार 43 वोटर हैं। इस तरह कुल 24 लाख 94 हजार 44 मतदाता हैं।
कुल 2407 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 989 पोलिंग बूथ शहरी क्षेत्र और 1418 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 1500 से अधिक वोटर वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। बावल विधानसभा क्षेत्र में दस बूथ शहरी क्षेत्र में और 247 बूथ ग्रामीण इलाके के हैं। यहां कुल 195 मतदान केंद्र हैं।
रेवाड़ी में वर्ष 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय जिले की तीनों विधानसभा को मिलाकर 6 लाख 75 हजार 977 मतदाता थे। अब 5 साल में बढ़कर संख्या 717691 पर पहुंच गई है। यानी 5 साल के दौरान 10% की दर से 41714 नए मतदाताओं ने कार्ड बनवाए हैं। इनमें 11423 महिला और 20620 पुरुष मतदाता हैं। बावल विधानसभा में 3914, कोसली विधानसभा में 5021 व रेवाड़ी विधानसभा में 3944 हैं। इनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है।
इंसेट
फार्म संख्या 6 भरकर ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद केवल 18 साल या इससे अधिक आयु के नागरिक अपना नया वोट बनवा सकते हैं। इसके बाद मतदाता पहचान पत्र में अशुद्धि दूर करने या वोट कटवाने या दूसरे बूथ पर स्थानांतरित करवाने का कार्य नहीं किया जाएगा। नया वोट बनवाने के लिए वोटर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या निर्वाचन विभाग का फार्म संख्या 6 को भरकर ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
85 वर्ष से अधिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट
निर्वाचन आयोग की ओर से 85 वर्ष से अधिक उम्र के और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई है। राज्य में लोकसभा चुनाव में पहली बार इस सुविधा का लाभ मिलेगा। जिले में इस आयु वर्ग में 11 हजार 134 मतदाता हैं, जो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए इन मतदाताओं को संबंधित बीएलओ को फॉर्म नंबर-12डी भरकर देना पड़ेगा। अनुमति मिलने पर ही उनके घर पर चुनाव कार्यालय से टीम वोट डलवाने के लिए पहुंचेगी। दिव्यांग मतदाता को भी यह सुविधा प्रदान की गई है। वे भी अनुमति लेते हैं तो घर पर भी बैलेट पेपर के जरिए वोट डाल सकेंगे।
इंसेट
गुरुग्राम लोकसभा में आने वाले क्षेत्र
विधानसभा क्षेत्र वोटर की संख्या
बावल 2, 24, 458
रेवाड़ी 2, 46, 801
पटौदी 2,45,787
बादशाहपुर 4, 62,765
गुरुग्राम 4, 05, 814
सोहना 2,70,259
नूंह 2 लाख 310
फिरोजपुर झिरका 2, 38, 807
पुन्हाना 1,99,043
रेवाड़ी विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 117
ग्रामीण 133
पटौदी विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 26
ग्रामीण 221
बादशाहपुर विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 379
ग्रामीण 49
गुरुग्राम विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 351
सोहना विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 59
ग्रामीण 185
नूंह विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 11
ग्रामीण 182
फिरोजपुर झिरका विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 20
ग्रामीण 222
पुन्हाना विधानसभा में पोलिंग बूथ
शहरी 16
ग्रामीण 179
-
गुरुग्राम लोकसभा 2019 के नतीजे
पार्टी प्रत्याशी कुल वोट प्रतिशत
बीजेपी राव इंद्रजीत सिंह 881,546:: 60.94
कांग्रेस कैप्टन अजय सिंह यादव 4,95,290:: 34.24
गुरुग्राम लोकसभा 2014 के नतीजे
पार्टी प्रत्याशी कुल वोट प्रतिशत
बीजेपी राव इंद्रजीत सिंह 6,44,780 :::: 48.82
आईएनएलडी जाकिर हुसैन 3,70,058:::: 28.02
कांग्रेस धर्मपाल यादव 1,33,713::: 10.12
गुरुग्राम लोकसभा 2009 के नतीजे
पार्टी प्रत्याशी कुल वोट प्रतिशत
कांग्रेस राव इंद्रजीत सिंह 2,78,516 :::36.83
बसपा जाकिर हुसैन 1,93,652 ::: 25.61
बीजेपी सुधा यादव 1,25,837 :: 16.64
वर्जन
लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसकी सभी को पालना करनी होगी। यदि किसी भी राजनीतिक दल की कोई रैली या रोड शो का काफिला निकालना है तो उसकी अनुमति संबंधित जिला अथॉरिटी से लेनी जरूरी है। चुनाव के प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।-राहुल हुड्डा, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी