फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंधकार से उजाले की ओर ले जाते हैं गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय हवन यज्ञ कर सदस्यों ने अपनी श्रद्धा सुमन गुरु को अर्पित की। इस अवसर पर गायत्री मां महामंत्र से यज्ञ में आहुतियां दी गई। हवन यज्ञ में प्रवचन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राजकुमार भारद्वाज द्वारा उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों को सुनने को मिला। कहा कि गुरु का अर्थ अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करने वाला। उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जैसे गुरू का उदाहरण देते हुए कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तर्निश्ड पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्य की विभिन्न प्रक्रिया चलाकर मानव को देवता बनाने की प्रक्रिया चलाई मानव को देवता बनाने की प्रक्रिया चलाई, जिसका असर आज भारत में ही नहीं अपितु विश्व के कोने-कोने तक विचारों का प्रकाश पहुंच चुका है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों जिनमें रेवाड़ी, खलीलपुर, रोलियावास, जड़थल, संगवाड़ी, धारूहेड़ा, अलावलपुर व ततारपुर आदि क्षेत्रों से गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें