फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार सवार युवक पर हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
लूट की वारदात में टूटे कार के ​शीशे।
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारनौल रोड स्थित हरिनगर के समीप सोमवार दोपहर कार चालक पर गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोपियों पर 60 हजार रुपए नकदी व सोने की चैन छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार गांव के ही एक परिवार के साथ उनका काफी समय से प्लाट का विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मामूली झगड़े हुए हैं। पहले दोनों पक्षों के बीच गांव में झगड़ा हुआ। जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोटें आई। इसके बाद उस पक्ष ने प्रवीण को हरीनगर के पास घेर लिया और उसके ऊपर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। प्रवीण को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष का घायल युवक भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी, रामपुरा शिवचरण ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद पुराना है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें