फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुजराती, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से मोहा मन

Tue, 27 Oct 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित मेले में झूले, स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों ने गुजराती, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। नीतू गुप्ता ने कार और तीसरी कक्षा की दिशा और सातवीं कक्षा के समर्थ ने स्कूटी जीती।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ आईसीएआई के निवर्तमान अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए युवाओं को दृढ़ निश्चय के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
मेले में महाकाली नृत्य, जेपीएस ऑर्केस्ट्रा और पूर्व विद्यार्थियों की संगीत प्रस्तुतियों ने भी खूब रंग जमाया। प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन ने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। आचार्य विद्यासागर जी के जीवन पर आधारित नृत्य प्रस्तुति सराहनीय रही।
विज्ञापन

राजेश जैन ने मुनि श्री के जीवन पर प्रकाश डाला। मेले में विद्यार्थियों के कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार भी निकाला गया। रात नौ बजे आयोजित लकी ड्रॉ में पंडाल खचाखच भरा रहा।
हरियाणा वित्त विभाग के निदेशक राजेश गुप्ता ने विजेताओं के नाम निकाले। तीसरा पुरस्कार एलईडी विमल शर्मा और ईशान ने जीता, जबकि 41 सांत्वना पुरस्कारों में ट्रॉली बैग दिए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं रंगकर्मी गोपाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

उपप्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें