फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जीआरपी ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 10 Aug 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जीआरपी एसएचओ भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसआई सतपाल सिंह और महिला एएसआई उर्मिला ने यात्रियों को साइबर फ्राड के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़ा है। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी ठगी कर रहे हैं। मेल पर हर व्यक्ति के पास अपने जरूरी पासवर्ड व अन्य दस्तावेज होते हैं। साइबर ठग मेल को हैक करने के बाद यहां से खातों से संबंधित जानकारी व पासवर्ड चुराकर वारदात को अंजाम देते हैं। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें