नांगल मूंदी। गांव नांगल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 17 अगस्त को सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता और मेले का आयोजन किया गया है। यह जानकारी खेल कमेटी के प्रधान रमेश कुमार ने दी। बताया कि ताराचंद दास की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बतौर मुख्यअतिथि समाजसेवी राजू यादव नांगल वाले शिरकत करेंगे। विजेता टीम को 61 हजार, द्वितीय को 41 हजार और तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 सौ रुपये की नकद राशि दी जाएगी। संवाद