फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुरुद्वारा भवन के लिए हुआ भूमि पूजन

Sun, 28 Jun 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में गुरुद्वारा निर्माण के लिए भूमि पूजन, कार सेवा और नव निर्माण समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन राव इंदर पाल और धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्यनारायण जांगड़ा ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रवीन चंदा, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार त्रिलोक, मंगल अग्रवाल, महेंद्र जांगिड़, पार्षद अमन राव, राहुल जोशी मौजूद रहे। सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अनुसार पुराना गुरुद्वारा जर्जर था। बरसात में जलभराव होता था। इसलिए नए निर्माण का निर्णय लिया गया। नया गुरुद्वारा आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं के साथ बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें