तैयारियों का जायजा लेते डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा। स्रोत : प्रशासन
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में 30 जून को आयोजित होने वाले खेती बचाओ अभियान के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा रविवार को डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा ने लिया। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम बावल संजीव कुमार ने प्रशासनिक और महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कौशिक ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से की गई तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। डीसी ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुचारु यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।