फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

Sun, 03 May 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भूमि पूजन कार्यक्रम कराते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि पूजन विधि-विधान साथ किया गया। ब्लॉक समिति चेयरमैन दलवीर सिंह ने इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


जिला पार्षद निरंजन ने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक समिति चेयरमैन दलवीर सिंह, राजवीर, खूब राम, देवेंद्र, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि इंडोर स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी का अभ्यास कराया जाएगा। प्रतियोगिताएं भी होंगी। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह सुविधा बच्चों और युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करेगी। साथ ही क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य व फिटनेस में सुधार होगा। यह स्टेडियम भविष्य में बड़े खेल आयोजनों का केंद्र भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें