फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल की चार गोशालाओं को 51.42 लाख रुपये की ग्रांट, विधायक ने बांटे चेक

Fri, 13 Nov 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गोशालाओं के संचालकों को चेक बांटते बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत: डीपीआईआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में बावल विधानसभा क्षेत्र की चार गोशालाओं के संचालकों को 51 लाख 42 हजार 716 रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए। यह राशि गोवंश के चारे, देखभाल और गोशालाओं में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गोवंश के संरक्षण, सुरक्षा और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा गोशाला आयोग के माध्यम से प्रदेश की गोशालाओं में पशुचारे सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे गोशाला संचालकों को गोवंश की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। गोशालाओं में चारे, पानी और रखरखाव की उचित व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने संचालकों से ग्रांट राशि का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
ग्रांट के तहत नारदेश्वर गोशाला बगथला को 23 लाख 41 हजार 260 रुपये, गौ सुरक्षा समिति मामरिया आसमपुर को 18 लाख 18 हजार 160 रुपये, बाबा हंसनाथ गोशाला समिति संजरपुर को 5 लाख 3 हजार 236 रुपये तथा गो रक्षा सेवा धाम ट्रस्ट कानुका को 4 लाख 80 हजार 60 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें