फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने गो तस्कर दबोचा, गाड़ी जब्त

Wed, 23 Jul 2014 12:47 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गांव नंदरामपुर बास में सोमवार देर रात को एक पिकअप में वध के लिए गायों को लोड करते समय एक गो तस्कर को ग्रामीणाें ने दबोच लिया, जबकि तीन गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी की धुलाई करते हुए उसे और पिकअप गाड़ी को धारूहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले भी ग्रामीणाें ने गो तस्करों को दबोचने का प्रयास किया था, लेकिन बार-बार आरोपी मौका पाकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


गांव नंदरामुपर बास के सरपंच सतबीर, बाबा बिशनदास मेला कमेटी के प्रधान कमलेश, वीरेंद्र कुमार, चंचल, प्रदीप आदि ने बताया कि गांव में युवाओं की टीम बनाई हुई है जो रात में ठीकरी पहरा देती है। ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि खुशखेडा रोड पर कुछ लोग एक पिकअप गाड़ी में वध के लिए गायाें को लाद रहे हैं।

ग्रामीणों ने छह लोगाें की एक टीम बनाकर उन्हें मौके पर धर लिया।  ग्रामीणाें द्वारा घेराव करने पर आरोपियों ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल नहीं हो सके। ग्रामीणाें ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि तीन आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि गो तस्करों ने ग्रामीणाें पर फ ायरिंग नहीं की। अक्सर गोतस्कर मौका पाते ही या तो फायरिंग या फि र पत्थरबाजी करते हैं। लेकिन ग्रामीणाें की संख्या अधिक होने के कारण गो तस्कर वाहन को छोड़कर ही फ रार हो गए। ग्रामीणाें ने एक गोतस्कर और पिकअप को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

- बिना नंबर की है गाड़ी, गाड़ी में मिले पत्थर
गोतस्कराें के पास से बरामद की गई गाड़ी बिना नंबर की है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गोतस्करों की ओर से पकडे़ गए तीन गायाें को मुक्त करवाते हुए गौशाला में भिजवा दिया गया है। गाड़ी में एक दर्जन से अधिक नुकीले पत्थर भी डाले हुए थे। जिनको परेशानी आने पर गोतस्कर अपने बचाव के लिए प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें