रेवाड़ी। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को सौ से अधिक गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन करते हुए सूची एकत्रित की गई।
ग्राम सभाओं के दौरान सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, पशुपालन सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य करवा रही है।
ग्राम सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए ताकि योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया।
ग्राम सभाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी तक जिले के सभी गांवों में ग्राम सभाएं संपन्न करवाई जाएंगी।
इन ग्राम सभाओं में योजनाओं के लाभार्थियों की सूची एकत्रित की जा रही है, ताकि अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाकर वास्तविक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन हो और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ग्राम सभाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
18 जनवरी को खंड जाटूसाना के गांव हालूहेड़ा, हांसावास, जाटूसाना, जीवड़ा, कन्हौरा, कन्हौरी, करावरा मानकपुर, कतोपुरी बुजुर्ग, खेड़ा आलमपुर, खुशपुरा, लाला, मालियाकी, माढिय़ा खुर्द, मस्तापुर, मोहदीपुर व मुरलीपुर, खोल खंड के गांव गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, गोठड़ा टप्पा खोरी, गुमिना, हर्जीपुर, खालेटा में ग्राम सभाएं होंगी।
खोल, खोरी, कोलाना, कुंड, कुंडल, मैलियावास, माजरा मुस्थल भालखी, मामडिय़ा अहीर, व मामडिय़ा असामपुर, खंड नाहड़ के गांव गुजरवास, जाहिदपुर टप्पा कोसली, जखाला, झाल, झाडौदा, झौलरी, जुड्डी, कान्हडवास, कारौली, खुर्शीदनगर, कोसली, लिलोढ़, लुखी व लुलाअहीर में ग्राम सभाएं होंगी।
इसी प्रकार खंड रेवाड़ी के गांव ढालियाकी, देवलावास, ढालियावास, ढोहकी, फिदेड़ी, गंगायचा अहीर, गंगायचा जाट, गुरकावास, गिंदोखर, गोकलगढ़, गोकलपुर, हांसाका, हसैनपुर, व जाट सैरवास गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।
आज इन गांवों में होंगी ग्राम सभाएं
सीईओ राहुल मोदी ने बताया कि 18 जनवरी को खंड बावल के गांव धारण, धरचाना, दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, गुर्जर माजरी, गुजरीवास, हरचंदपुर, ईब्राहिमपुर, जयसिंहपुर खेड़ा, जलालपुर, जलियावास, झाबुआ, कालरावास, कमालपुर व केशोपुर, खंड डहीना के गांव ढाणी ठेठराबाद, धवाना, दिदौली, फतेहपुरी टप्पा डहीना, गोठड़ा टप्पा डहीना में ग्राम सभाएं होंगी। इसी प्रकार गुलाबपुरा, जैनाबाद, काहड़ी, कंवाली, खेड़ी, कुमरोधा, लिसान व लोहाना, खंड धारूहेड़ा फदनी, गढ़ी, गढ़ी अलावलपुर, घटाल मैहनियावास, जैतपुर इस्तमुरार, जोनावास, जोनियावास, कापड़ीवास, कसौला, कसौली, काठूवास, खलियवास व खरखड़ा है ग्राम सभाएं होंगी।