फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन की आवाज बना सरकार का जनसंवाद : डॉ. सुधा

Tue, 02 Jan 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। स्त्रोत: डीआईपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को गांव गंगायचा अहीर, मीरपुर, अहमदपुर पड़तल, भुरियावास, खंडौड़ा, हरचंदपुर, कोलाना, कुंडल, मालियाकी, मांढ़ईया खुर्द, नंदरामपुर बास पहुंची।
विज्ञापन

गांव मीरपुर व खरखड़ा में भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव, गांव गंगायचा अहीर में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, कोसली विधानसभा के गांव मालियाकी व भुरियावास में वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव व गांव अहमदपुर पड़तल व मांढ़ईया खुर्द में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, बावल विधानसभा के गांव खंडौड़ा में जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, हरचंदपुर में भाजपा एससी मोर्चा के रामसिंह सांवरिया, गांव कुंडल में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा राठौर, गांव नंदरामपुर बास में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता, गांव कोलाना में भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव ने बतौर मुख्य अतिथि विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए परिवर्तन को हर व्यक्ति कर रहा महसूस : डॉ. अरविंद

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ साल में देश में हुए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू हुई हैं। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन गांव और नगर में पहुंचकर मोदी की गारंटी हर एक नागरिक को सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली की जानकारी दे रही है। यात्रा का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और नई योजनाओं के माध्यम से उनको लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन


डॉ. सुधा यादव ने जनसंवाद करते हुए उनका परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की शिकायत, मांग व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है। जनसंवाद कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है, जिसके सराहनीय परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में लगवाए वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया।

फोटो: 05रेवाड़ी। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। स्त्रोत: डीआईपीआरओ

फोटो: 05रेवाड़ी। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। स्त्रोत: डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें