रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल ने 1 जनवरी 2024 को नए साल के उपलक्ष्य में अपना पहला गाना लॉन्च किया। इसमें अद्वय, अंश, पार्थ, लिनय, मानवी, कुसुम, लक्षिता और खुशी ने प्रस्तुति दी। इस गाने को तैयार करवाने में शिक्षक रोहित चतुर्वेदी, मनोज, अभिलाष का अहम योगदान रहा। 2 महीने की मेहनत के बाद गाने को पूरा किया गया। इस गाने को स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सैनी और निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी और उपप्राचार्य निधि सैनी ने रिबन काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर ऑल इंडिया सैनी सेवासमाज के प्रधान दिलबाग सैनी, बिजनेसमैन रवि चौहान, बिजनेसमैन अनिल भार्गव, अनिल रायपुर ने शिरकत की। आए हुए अतिथियों, स्कूल प्रबंधन समिति ने रोहित, मनोज, अभिलाष, यश और बंटी को बधाई दी और सभी बच्चों को भविष्य में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए कड़ी मेहनत का आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।