फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का जीवनस्तर सुधारना सरकार की प्राथमिकता : अंजना पंवार

Sat, 11 Jan 2025 01:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करती राष्ट्रीय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सफाईकर्मियों का जीवन स्तर सुधारना सरकार की प्राथमिकता है। उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार पहल कर रही है। ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि सफाईकर्मियों के प्रति सम्मान का भाव रखें और उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। ये बातें राष्ट्रीय सेवा आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहीं।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव के लिए वर्तमान केंद्र सरकार ने कई अनूठी पहल की है। सरकार का ध्येय है कि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठने वाले सफाई कर्मचारी सम्मान से रहें। इसलिए हम सभी का भी दायित्व बनता है कि सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मानपूर्वक व्यवहार रखते हुए उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। स्वच्छ भारत बनाने के निर्धारित लक्ष्यों को इनके सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान व उनके पुनर्वास के लिए संबंधित विभाग सभी जरूरी कदम उठाएं। उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने अधिकारियों से नगर परिषद, नगर पालिकाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सीवरेज सफाई का मैनुअल कार्य पूरी तरह बंद है। इसलिए निर्देशों की अवहेलना कतई नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित एजेंसी अथवा निकाय द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को उनके आईकार्ड उपलब्ध कराए जाएं। जिसमें उनका ब्लड ग्रुप व पीएफ नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो।इसके अलावा उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाए। उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद सड़क सफाई कर्मचारियों के सम्मान में उनके साथ बैठकर भोजन किया। सफाई कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान पर खेल कर सफाई व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना हेतु अधिकारियों को हिदायत दी और कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में स्वच्छता के सिपाहियों की सबसे अहम भूमिका है, इसलिए उनके लिए निर्धारित नियमों की पालना के साथ-साथ उनकी सभी मूलभूत जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम सुरेंद्र सिंह सहित अन्य विभागों से अधिकारी उपस्थित थे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें