फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नर्सरियों की फुटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय बाल की नर्सरी टीम विजेता

Sun, 23 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल 
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को चार फुटबॉल नर्सरियों के बीच मैत्री मैच हुए। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बाल) की नर्सरी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बाल), स्टेडियम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल और बालावास जाट गांव की फुटबॉल नर्सरी की टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव और शिक्षाविद्-साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन की अगुवाई नर्सरी कोच जसवंत सिंह और एडवोकेट नवीन जांगड़ा ने की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मैचों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और चरित्र निर्माण की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के खेल मैदान से भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं। उन्होंने खेल नर्सरियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि मनोज वशिष्ठ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की फुटबॉल नर्सरियों ने कम समय में बेहतर मुकाम हासिल किया है। कोच जसवंत सिंह और नवीन जांगड़ा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा के साथ खेल बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें